April 21, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

0
IMG-20260126-WA0031

देहरादून- प्रदेश भाजपा कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात करते हुए सभी देशवासी संविधान और कानून पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ें।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा देश और संविधान को सर्वोपरि मानकर काम करती आई है और देशवासियों का संविधान पर अटूट विश्वास है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Houseland – Real Estate WordPress Theme Houzez – Real Estate WordPress Theme Houzing – Real Estate WordPress Theme Hover Box Elementor Page Builder Addon Hoverex Cryptocurrency & ICO Elementor Template Kit Howello : Hotel and Resort WordPress Theme Howes | Responsive Multi-Purpose WordPress Theme HR Advisor | Human Resources & Recruiting WordPress Theme HR Manager – Human Resource Management System HR Software (HRMS) Hreflang Manager WordPress Plugin