July 11, 2026

मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

0
IMG-20260711-WA0003

देहरादून- 10/07/2026 की देर रात्रि जिला कंट्रोल रूम (DCR) देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि स्कूटी सवार लगभग 50 मीटर गहरी एवं अत्यंत खड़ी खाई में गिरा हुआ था, जहां तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था।

एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कठिन भू-भाग और अंधेरे के बावजूद रेस्क्यू कर्मियों ने तकनीकी उपकरणों की सहायता से घायल तक पहुंच बनाई तथा उसे सुरक्षित स्ट्रेचर में बांधकर सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के उपरांत घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए आगे के उपचार के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल की पहचान रोहित पुत्र सुरेश, उम्र 36 वर्ष, निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed