April 21, 2026

पुलवामा आतंकी हमले की पांचवीं बरसी पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 

0
IMG-20240214-WA0009

देहरादून- पुलवामा आतंकी हमले की पांचवीं बरसी पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा मे हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद हो गये थे। जिसमे उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल थे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा की पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था। उन्होंने कहा बालाकोट हवाई हमले में भारत द्वारा दर्शायी गई जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद शत्रु ऐसा दुसाहस करने से पहले सौ बार सोचेगा। उन्होंने कहा किसी भी शहीद को हम वापस नहीं ला सकते लेकिन, उनकी वीरता का बखान करना हर देशवासी का कर्तव्य है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot StarTec – Saas Elementor Template Kit Startio – Saas & Digital Agency Elementor Template Kit Startit – A Fresh Startup Business Theme Startly Template Kit for Startups, SaaS & Software Starto – WooCommerce Responsive Email Template Startup Company – Business & Technology WP Theme Starwoo WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme Stationery Storefront WooCommerce Theme Statute – Law Firm & Attorney Elementor Template Kit Steak In – Restaurant & Cafe WordPress Theme