April 24, 2026

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20240223-WA0002

चमोली – बीते 18 फरवरी को वादिनी द्वारा थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा थाना थराली जिला चमोली के द्वारा लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते हुए वीडियो बना लिया था जिसके आधार पर वह लगातार मेरी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा और इसी दौरान उसके द्वारा दबाव बनाकर मेरी पुत्री से उसके अश्लील वीडियो मांगे गए और वीडियो को उसके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसकी सूचना हमें कल प्राप्त हुई साथ ही पूछने पर मेरी पुत्री ने बताया कि प्रदीप उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 07/2024 अंतर्गत धारा 376,506 भादवि व धारा 4 पोक्सो अधिनियम* पंजीकृत किया गया। जिस पर रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया , चमोली* के आदेशानुसार कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष थराली के निर्देशन में 22 फरवरी को अभियुक्त प्रदीप सिंह को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।वही उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Organify - Organic Food Products WordPress Theme Organify - Organic Food Products WordPress Theme Organiko – Farm & Food Business WordPress Theme Organio – Organic Food Store WordPress Organix – Organic Food WooCommerce WordPress Theme OrgaWP – Organic Farm & Agriculture WordPress Theme Orien – Creative Portfolio WordPress Theme OriFarm – Organic Farm & Agriculture Elementor Template Kit Orio – A creative Portfolio & Agency Theme Oriobook – Book Store WooCommerce WordPress Theme