March 10, 2026

उत्तराखंड 72वर्षीय महिला मे कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला

0
photo-1584036561566-baf8f5f1b144

प्रदेश में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। चार जनवरी को RTPCR जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है।

केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (SOP) जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की RTPCR जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई।
संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में जेएन.1 वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Softwerk – Software & SaaS Startup WordPress Theme SoftWind – SEO Friendly WordPress Blog Theme Sogram – Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit Soho – Clean Multipurpose WordPress Theme Soho Hotel Booking Calendar SOHO – Photography WordPress Theme SohoWool – Handmade Craft Patterns Elementor Template Kit Solar Sure – Renewable Energy Business – Elementor Template Kit Solargy – Solar & Alternative Energy Elementor Template Kit Solarix - Solar & Renewable Energy Elementor Template Kit