May 1, 2026

रामनगर मे पकड़ा गया अब तक का क्षेत्र का सबसे बड़ा व वजन का पायथन सांप – देखें वीडियो

0
Screenshot_20250217_171533_Gallery

रामनगर- नैनीताल जिले के रामनगर मे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के काशीपुर गौशाला क्षेत्र से पकड़ा गया अब तक का सबसे लंबा व वजनदार पायथन सांप, बता दे की रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी से अब तक का सबसे लंबा व वजनदार अजगर पाइथन को रेस्क्यू किया है,जिसका वजन 1 कुंतल 75 किलो से ज्यादा बताया गया जबकि लंबाई 20 फ़ीट से ज्यादा है।

वही तराई पश्चिमी वन प्रभाग के मैदानी क्षेत्रों में लगातार आबादी क्षेत्र में सांपों का निकलते रहने की घटनाएं सामने आती रहती है,जिनको तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा रेस्क्यू कर घने जंगल में आज़ाद किया जाता है. वही तराई पश्चिम वन प्रभाग में कार्यरत सांपों के रेस्क्यू करने वाले तालिब हुसैन ने बताया कि उनको रेंज अधिकारी द्वारा सूचना दी गई थी की तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी में आबादी में एक घर के पास में खेत मे एक विशालकाय अजगर घुस आने की सूचना दी गयी थी,।

उन्होंने कहा कि सूचना पर उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर इस विशालकाय अजगर को बमुसिकिल रेस्क्यू किया गया, तालिब ने बताया कि उन्होंने आज तक सैकड़ों की संख्या में पाइथन का रेस्क्यू किया है लेकिन यह अब तक का इस क्षेत्र का सबसे लंबा और वजनदार पाइथन है जो पहली बार पकड़ा गया है. वही तराई पश्चिम के रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इतना बड़ा पाइथन जिसका वजन 1कुंतल 75 किलो से ज्यादा व इसकी लंबाई 20 फ़ीट से ज्यादा है,इतना लंम्बा व वजन का पायथन पहली बार रेस्क्यू किया गया है जिसको अब घने जंगल मे आज़ाद करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Petca – Pet Care Elementor Template Kit PetCare – Pet Boarding and Care Centre Template Kit Petcio – Pet Store WooCommerce WordPress Theme Petio – Pet Store WooCommerce WordPress Theme Petiva – Pet Care and Pet Shop WordPress Theme PetMania – Pet Care Shop Ecommerce WordPress Theme PetMark – Responsive WooCommerce WordPress Theme Petopia – Pet Care Service Elementor Template Kit Petopio - Pet Grooming & Vetenary Elementor Template Kit Petro – Industrial Company WordPress Theme