April 24, 2026

राष्ट्रीय खेलों को लेकर हम तैयार, तिथि को लेकर जल्द हो जाएगी स्थिति स्पष्ट- रेखा आर्या

0
IMG-20241126-WA0037

देहरादून- खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध मे एक बैठक आहूत की। इस बैठक मे उत्तरांचल ओलंपिक संघ और खेल विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय खेलों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई।

खेलों की तिथि में आंशिक रूप से संशोधन की जो खबरें प्रकाशित हुई उन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कुछ खेल फ़ेडरेशनों की तरफ से ऐसी मांग सामने आई है। साथ ही चीन में आयोजित हो रहे विंटर एशियान गेम्स भी एक पक्ष है जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ऐसे में अब माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर चर्चा की जाएगी और इसके उपरांत स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मंत्री रेखा आर्या के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री जी से बैठक का समय लिया गया है और इस बैठक में इस विषय पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा।

आज की बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश नेगी, सचिव डीके सिंह और सीईओ चेतन गुरुंग समेत प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, शक्ति सिंह, राजेश ममगई, संजीव पौरी समेत खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Foliokit – Personal Portfolio Elementor Template Kit Fonnia – Digital Product Store Elementor Template Kit Font icons loader for wordpress Food & Pizzeria – Ultimate Delivery WordPress Theme Food Store WooCommerce WordPress Theme – Efway Food Stuff WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme FoodBook Automatic Order Invoice Printing Add-on FoodBook In-Restaurant Orders Add-on FoodBook Multi-delivery Fees Add-on FoodBook Multibranch Add-on