April 17, 2026

अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण- रेखा आर्या

0
IMG-20250530-WA0030

देहरादून -अब उत्तराखंड में आयोजित विभिन्न प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस बारे में सरकार द्वारा किए गए अध्यादेश संशोधन को अंतिम मंजूरी मिल गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों जैसी नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही चार फ़ीसदी आरक्षण का लाभ मिल पाता था। सरकार ने इसके लिए अध्यादेश में संशोधन किया था जिसे विधानसभा से मंजूरी भी मिल गई थी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नए नियमों का गजट नोटिफिकेशन शुक्रवार को कर दिया गया है।

इसके मुताबिक अब उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता, विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता, युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण मिल सकेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग की इस मांग पर तेजी से निर्णय लेने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आभारी है।
खेल मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर नौकरी में आरक्षण मिलने के निर्णय से निश्चित रूप से खेलों को लेकर युवाओं में और ज्यादा रुचि जागृत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Depot Zenit – Clean Photography WordPress Theme Zenix – Tech Startup & SaaS Elementor WordPress Theme ZenSpot – LifeStyle Blog WordPress Theme Zento – Modern & Lightweight Blog for WordPress Zenura – Yoga WordPress Theme Zenwares – Kitchen Interior & Appliances WooCommerce WordPress Theme Zephyr Material Design Theme Zephys – Architecture & Interior WordPress Theme Zephys – Architecture WordPress Theme Zeplin | Creative Gutenberg One Page WordPress Theme